बिजौलिया।
कस्बे में मंगलवार रात पंचायत चौक पर हुए सुंदरकांड पाठ के बाद सिंगोली निवासी साउंड सिस्टम संचालक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कस्बा स्थित थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित रोशन पुत्र बाबूलाल प्रजापत, निवासी सिंगोली (जिला नीमच, म.प्र.) ने बताया कि वह सुंदरकांड कार्यक्रम के लिए साउंड सिस्टम लगाने अपनी पिकअप गाड़ी से कस्बे में आया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह सामान समेटकर वापस लौट रहा था। इसी दौरान तेजाजी चौक के पास बाइक पर आए प्रकाश प्रजापत, गज्जु बंजारा, चीमा उर्फ रितेश प्रजापत सहित 8–10 अन्य लोगों ने उसका पीछा किया और गाड़ी के आगे मोटरसाइकिल लगाकर रास्ता रोक लिया।

रोशन के अनुसार आरोपियों ने उसे गाड़ी से जबरन नीचे उतारकर मारपीट की और सरिए से उसके सिर पर वार कर जान से मारने का प्रयास किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया गया। जाते-जाते आरोपियों ने उसकी पिकअप गाड़ी में भी तोड़फोड़ की।
घटना की सूचना के बाद पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट देकर दोषियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
