राष्ट्रीय तीरंदाज दीपांशु धाकड़ इंदौर में सम्मानित

BHILWARA SHAHPURA
Spread the love

शाहपुरा राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-इंडियन राउंड के राष्ट्रीय तिरंदाज दीपांशु धाकड़ मध्य प्रदेश इंदौर के मालवा में खेल अवार्ड समारोह द्वारा नेहरू स्टेडियम में 24 जुलाई गुरुवार को सम्मानित किया गया।कोच राजेश तंबोलिया भी उपस्थित रहे।रामेश्वर लाल धाकड़ ने बताया कि यह कार्यक्रम तुलसी सिलावट जल संसाधन मंत्री मध्य प्रदेश शासन के मुख्य अतिथि तथा महापौर पुष्पमित्र भार्गव, विधायक गोलु शुक्ला तथा विधायक मधु वर्मा तथा विशिष्ट स्थिति मालवा कला अकादमी के अध्यक्ष मनोज वर्मा ,विशाल पाठक, गिरीश जैन की अध्यक्षता में किया।इंडियन राउंड में राष्ट्रीय तिरंदाज को 15000 रुपए का चेक, शील्ड, व किट देकर सम्मानित किया गया।राष्ट्रीय तीरंदाज धाकड़ ने कई राज्यो जम्मू कश्मीर, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, गुजरात, राजस्थान, गोवा, उड़ीसा में तिरंदाजी का प्रदर्शन कर चुके हैं।सम्मानित होने पर शाहपुरा वासियो में हर्ष की लहर दौड़ गई।