*वास्तविक नाम जुड़ाने और संदिग्ध नाम कटाने के लिए दावे आपत्तियां दर्ज करावे – मेवाड़ा*
भीलवाड़ा 21 दिसंबर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदेश में जारी मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) फेज 2 को लेकर भाजपा अलर्ट मोड पर है। इसे लेकर भीलवाड़ा विधानसभा की एक आवश्यक बैठक जिला कार्यालय कर जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा की अध्यक्षता एवं बीएलए वन मुकेश चेचाणी, मंडल अध्यक्ष रमेश खोईवाल, ऋतुशेखर शर्मा, मुकेश सोनी, नागेन्द्र सिंह की विशिष्ट उपस्थिति में आयोजित हुई।

जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया ने बताया कि बैठक में जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने एसआईआर फेज 1 के बाद अब फेज 2 में गंभीरता से कार्य करने का आह्वान करते हुए इस अभियान को लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूचियों में वास्तविक नाम जुड़ाने और संदिग्ध नाम कटाने का यह अंतिम अवसर है। बैठक में पदाधिकारियों द्वारा उठाई गई नए बूथों के गठन से आ रही परेशानी व मतदाताओं के नाम अपने बूथ से अन्य बूथों में जुड़ जाने सहित अन्य समस्याओं को उन्होंने सक्षम अधिकारी तक पहुंचाकर समाधान की बात कही। बीएलए वन मुकेश चेचाणी ने कहा कि 16 दिसंबर से लेकर 15 जनवरी तक मतदाता सूची को लेकर दावे और आपत्तियां मांगी गई है।

नए मतदाताओं के नाम जोड़ने हेतु फॉर्म संख्या 6, नाम कटवाने के लिए फॉर्म 7 और मतदाता सूची में सुधार के लिए फॉर्म 8 भरकर संबंधित बीएलओ को जमा कराया जा सकता है। यह प्रक्रिया ऑनलाइन एवं ई-मित्र के माध्यम से भी उपलब्ध है।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री प्रहलाद त्रिपाठी ने किया। अंत में आभार उपाध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने व्यक्त किया। इस अवसर पर अशोक तलाइच, मंजू चेचाणी, सुरेंद्र सिंह मोटरास, लादूलाल जाट, ललित अग्रवाल, पंकज मानसिंहका, अंकुर बोरदिया, अभिश्रुता सोलंकी, अनिल सिंह जादौन, शशांक बिड़ला, भूपेंद्र सिंह, रागिनी गुप्ता, अजय नौलखा, कुलदीप माथुर, महेंद्र नायक, पुनीत प्रताप सिंह, पंकज क्षोत्रिय, हरीश सालवी, तेजेन्द्र सिंह शक्तावत, थानसिंह चंदेल, भगवतीलाल गुर्जर, राधेश्याम गाडरी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, पार्षदगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
