राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर ककरोलिया घांटी में विकास रथ का आयोजन, ग्रामीणों ने सुनी उपलब्धियां

BHILWARA
Spread the love


राज्य की सरकार पारदर्शिता, सुशासन,ओर विकास के संकल्प के साथ कर रही हे कार्य – रामसरुप गुर्जर

विक्रम सिंह @काछोला

राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में काछोला क्षेत्र के ककरोलिया घांटी में “बदलता राजस्थान, बढ़ता राजस्थान” अभियान के तहत विकास रथ का आयोजन किया गया इस दौरान विकास रथ के माध्यम से ग्रामीणों को राज्य सरकार द्वारा बीते दो वर्षों में किए गए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी दी गई विकास रथ के ककरोलिया घांटी पहुंचने पर ग्रामीणों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उसका भव्य स्वागत किया गया रथ पर लगी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों को दिखाया गया, जिसे बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक देखा और सुना इस अवसर पर कोटड़ी पूर्व उपप्रधान कैलाश सुथार ने कहा कि राज्य सरकार पारदर्शिता, सुशासन और विकास के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है

वहीं किशनगढ़ सरपंच प्रतिनिधि रामस्वरूप गुर्जर ने बताया कि सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ आमजन तक पहुंच रहा है, जिससे ग्रामीण अंचलों में भी विकास की नई गति देखने को मिल रही है प्रदेशाध्यक्ष अंकित चैची ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल और रोजगार के क्षेत्र में सरकार द्वारा किए गए कार्य सराहनीय हैं कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि विकास रथ के माध्यम से आमजन को योजनाओं की जानकारी मिल रही है, जिससे लोग जागरूक हो रहे हैं कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अंकित चैची भीलवाड़ा भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कुलदीप शर्मा  कोटड़ी पूर्व उप प्रधान कैलाश सुथार किशनगढ़ सरपंच प्रतिनिधि रामस्वरूप गुर्जर भुवनेश चौधरी राघव आचार्य सीताराम रायका दिनेश शर्मा भोपाल गुर्जर व अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे