बिजौलिया।
थाना पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। चोरी किया गया महिंद्रा ट्रैक्टर मय ट्रॉली को हरियाणा के फतेहाबाद से बरामद कर लिया गया है। आरोपियों को वाहन बेचने से पहले ही दस्तयाब कर लिया गया।
पुलिस ने गोपाल बंजारा (37) और मंगल सिंह बंजारा (24) को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि आरोपी गोपाल बंजारा पूर्व में भी ट्रैक्टर चोरी, भैंस चोरी सहित कई मामलों में वांछित रहा है।
पुलिस द्वारा कार्रवाई थानाधिकारी स्वागत पाण्ड्या के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई ।
पुलिस ने बताया की गोपाल प्रजापत निवासी बिजौलिया ने 12 दिसंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका ट्रैक्टर-ट्रॉली 11 दिसंबर की रात नायरा पेट्रोल पंप, बिजौलिया से चोरी हो गया। पुलिस ने कमल दर्ज कर टीम गठित की।

इस दौरान करीब 100 सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन कर रूट-मैप तैयार किया गया। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर टीम फतेहाबाद (हरियाणा) पहुंची, जहां से चोरी का वाहन दो आरोपियों के कब्जे से बरामद कर उन्हें मौके पर गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों द्वारा इस दौरान कई वारदाते कबूल की गई , जिसमे गोपाल बंजारा ने
फरवरी 2025 केसरगंज, बिजौलिया से ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी, झांतला सिंगोली से ट्रैक्टर चोरी ,थाना नैनवा, बूंदी से भैंस चोरी
की बात कही है
पुलिस टीम में थानाधिकारी स्वागत पाण्ड्या, हैड कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह, कांस्टेबल राजवीर व देवसिंह सहित टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
