स्कूली बच्चों ने किया औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का भ्रमण।

BHILWARA
Spread the love

जसवंत पारीक आकोला
आकोला स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के कक्षा 9 ओर 10 के बच्चो को गुरुवार को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मांडलगढ़ ले जा कर भ्रमण करवा कर जानकारी दी गई। उप प्रधानाचार्य प्रहलाद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि विद्यालय के कक्षा 9 ओर 10 के बालकों को व्याख्याता ऋतुरानी मीना ,मीना शर्मा ,बनवारी बरवड़ ,श्याम सुन्दर तिवारी के निर्देशन में  मांडलगढ़ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ले जाया गया।

विद्यालय की प्रधानाचार्य सुषमा पालीवाल , वाइस प्रिंसिपल प्रहलाद कुमार त्रिपाठी,  शारीरिक शिक्षक फारुख मोहम्मद पठान, व्याख्याता सत्यनारायण व्यास ने बालक बालकों को आवश्यक दिशा निर्देश देकर बसों को रवाना किया।