सतकुड़िया चौराहे स्थित श्री संकटमोचन बालाजी गौशाला में बैठक आयोजित 5 जनवरी को रक्तदान शिविर आयोजित करने का निर्णय

BHILWARA
Spread the love


बिजौलिया।
सतकुड़िया चौराहे के समीप स्थित श्री संकटमोचन बालाजी गौशाला परिसर में आज गौशाला की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी 5 जनवरी को बिजौलिया निवासी, गौशाला संस्थापक एवं गौभक्त दीपक गौड़ की तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर गौशाला प्रांगण में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।



बैठक में रक्त संग्रहण के लिए भीलवाड़ा ब्लड बैंक की टीम को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही शिविर को सफल बनाने के लिए व्यवस्थाओं को लेकर विभिन्न गौ सेवकों को अलग–अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

बैठक में गौशाला से जुड़े अनेक गौ सेवकों एवं समाजसेवियों ने भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।