सवाईपुर में शताब्दी वर्ष पर 1 फरवरी को हिंदू सम्मेलन

BHILWARA
Spread the love


सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर सवाईपुर मण्डल में 1 फरवरी को प्रस्तावित हिंदू सम्मेलन की तैयारियां प्रारम्भ हो गई हैं । सवाईपुर में गुरुवार रात्रि को हुई बैठक में प्रांत कार्यवाह शंकर माली ने अध्यक्षता की । बैठक में आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में सनातनी समाज के बंधु और मातृ शक्ति ने भाग लिया । सम्मेलन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई और सर्वसम्मति से कार्यक्रम तय किया गया ।

निर्णय लिया गया कि सम्मेलन के दिन गांव  में शोभायात्रा निकाली जाएगी । सवाईपुर में स्थित रड़ा के माताजी मंदिर प्रांगण में धर्मसभा आयोजित होगी । बैठक में वक्ताओं ने कहा कि यह सम्मेलन समाज को संगठित करने, भाईचारे को बढ़ाने और सांस्कृतिक चेतना जागृत करने का सशक्त माध्यम होगा ।।