राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत सलावटिया में जागरूकता रैली निकाली

BHILWARA
Spread the love


सलावटिया । विकास जैन
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 1 से 31 जनवरी के तहत सलावटिया ग्राम में सोमवार को जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस अवसर पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एनएचएआई के कर्मचारियों एवं थानाधिकारी स्वागत पांडे के नेतृत्व में मुख्य मार्ग पर रैली निकालकर आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।



रैली के दौरान विद्यार्थियों ने शराब पीकर वाहन नहीं चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने, रात या कोहरे की स्थिति में हेडलाइट का प्रयोग करने, स्कूल क्षेत्रों व स्कूल बसों के आसपास विशेष सावधानी बरतने तथा यातायात संकेतों (साइन बोर्ड) का पालन करने की अपील की।

कार्यक्रम के अंतर्गत सड़क सुरक्षा से संबंधित पंपलेट भी वितरित किए गए, जिससे आमजन को सुरक्षित व सतर्क रहने का संदेश दिया गया।