हरिशेवा उदासीन आश्रम का बड़ा योगदान ; गौरक्षा अभियान के लिए ₹10.43 लाख का चेक दादू दयाल गौशाला समिति को सौंपा

BHILWARA
Spread the love


भीलवाड़ा। मूलचंद पेसवानी
गौसेवा एवं गौरक्षा अभियान को सशक्त करने की दिशा में हरिशेवा उदासीन आश्रम की ओर से महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया गया है। आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन ने दादू दयाल गौशाला समिति को गौरक्षा अभियान के लिए वाहन व्यवस्था हेतु 10 लाख 43 हजार 800 रुपये का चेक सौंपा।



यह चेक जयपुर से आए संस्था सचिव भानु प्रताप को प्रदान किया गया। यह राशि हरिशेवा धर्मशाला की ओर से दी गई है।



उल्लेखनीय है कि बीती 30 दिसंबर को महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन के जन्मोत्सव के अवसर पर आश्रम में आयोजित गौसम्मान आह्वान अभियान सम्मेलन में इस सहयोग की घोषणा की गई थी। यह सम्मेलन महंत स्वामी प्रकाश दास महाराज की अध्यक्षता में संपन्न हुआ था।



स्वामी हंसराम उदासीन ने बताया कि उपलब्ध कराए जाने वाला वाहन गौसेवा, गौरक्षा तथा इनके प्रचार-प्रसार कार्यों में उपयोग किया जाएगा, जिससे देशभर में अभियान को नई गति मिलेगी। साथ ही वाहन चालक एवं संचालन (ईंधन आदि) के लिए अलग से ₹5 लाख का चेक भी शीघ्र प्रदान किए जाने की घोषणा की गई, ताकि अभियान निरंतर और सुचारु रूप से संचालित हो सके। इस अवसर पर आश्रम के संतों, सेवाभावी कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।