सबका साथ सबका विकास विजन को साकार करने वाला बजट -सांसद अग्रवाल

BHILWARA
Spread the love

सांसद अग्रवाल के प्रयासों से बजट में टेक्सटाइल सिटी को लगेंगे पंख कपड़ा उद्योग में हर्ष की लहर


भीलवाड़ा सांसद अग्रवाल ने 2026 के आम बजट को जनता उम्मीद पर खरा उतरने वाला बजट बताया। यह बजट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन सबका साथ सबका विकास को मूर्त रूप देने वाला है। सांसद अग्रवाल ने अभिनंदनीय बजट प्रस्तुत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया।
सांसद प्रवक्ता विनोद झुरानी ने बताया कि यह 2026 आम बजट सामान्य नागरिकों को अधिक सुविधाएं एवं अवसर प्रदान करने वाला है। सांसद अग्रवाल ने कहा कि बजट मे विकास का लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंचेगा। विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करने वाला बजट है। आत्मनिर्भर और समृद्ध राष्ट्र की नींव रखने वाला बजट है
आम बजट में बड़ी घोषणा से भीलवाड़ा की टेक्सटाइल सिटी को लगेंगे पंख, उद्यमियों में खुशी की लहर।
आज पेश हुए केंद्रीय बजट में चैलेंज मोड में मेगा टेक्सटाइल पार्क, टेक्सटाइल लेबर इंसेंटिव स्कीम और नेशनल हैंडलूम व हैंडीक्राफ्ट प्रोग्राम की घोषणा व कृतिम फाइबर के लिए राष्ट्रीय फाइबर योजना से राजस्थान में भीलवाडा उद्यमियों में खुशी की लहर फेल गई।राजस्थान का भीलवाड़ा जिला कपड़ा उद्योग में सिरमौर है और बजट घोषणा में प्रस्तावित मेगा टेक्सटाइल पार्क की स्थापना होने से वस्त्रनगरी के कपड़ा उद्योग को पंख लगने तय हैं।
अग्रवाल ने केंसर व मधुमेह रोगियों को सस्ती दवाइयों से बड़ी राहत मिलेगी। कृषि के क्षेत्र में भी बजट में बड़ी घोषणा की गई है। शिक्षा के क्षेत्र में बजट को विशेष महत्व दिया गया बालिकाओं की शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए होस्टल सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।।
7 प्रतिशत उच्च विकास दर वैश्विक परिदृश्य में सर्वाधिक है