*भाजपाइयों ने देखा केंद्रीय बजट का लाइव प्रसारण, कहा – यह राष्ट्र निर्माण का दस्तावेज*

BHILWARA
Spread the love


भीलवाड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत ‘बजट 2026-27’ का भाजपा जिला कार्यालय पर लाइव प्रसारण देखा गया।

जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा के नेतृत्व और पूर्व सांसद सुभाष बहेडिया, पूर्व मंत्री कालूलाल गुर्जर के सान्निध्य में जनप्रतिनिधियों, जिला एवं मोर्चों के पदाधिकारियों और शहर के चारों मंडलों के कार्यकर्ताओं ने एक साथ बजट देखा और सुना। उन्होंने इसे राष्ट्र निर्माण का ‘दस्तावेज’ बताया।



जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया ने बताया कि इस मौके पर उपस्थित समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने इस सर्वस्पर्शी और भविष्योन्मुखी बजट के लिए केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री अविनाश जीनगर, प्रहलाद त्रिपाठी, गोपाल तेली, मंजू चेचाणी, कल्पेश चौधरी, सुरेंद्र सिंह मोटरास, आरती कोगटा, पंकज मानसिंहका, अंकुर बोरदिया, मनोज बुलानी, शशांक बिड़ला, महावीर समदानी, रागिनी गुप्ता, महेंद्र नायक, बाबूलाल आचार्य, बजट कार्यक्रम समिति से ज्योति आशीर्वाद, अजय नौलखा, राहुल ग़ग्गड़, महादेव बाहेती, मंजू पालीवाल, ऋतुशेखर शर्मा, नागेन्द्र सिंह, मुकेश सोनी, रमेश खोईवाल, मुकेश चेचाणी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।