विधायक बालमुकुंदाचार्य एवं विधायक मीणा ने हिंदू सम्मेलन को संबोधित किया

BHILWARA
Spread the love




भीलवाड़ा फॉकस,गजानंद जोशी
जहाजपुर,विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सरसिया एवं खजूरी में हिंदू सम्मेलन का कार्यक्रम आयोजित हुआ।इस दौरान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक गोपीचंद मीणा ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

जहाँ उपस्थित धर्म प्रेमी बंधुओं से संवाद कर सामाजिक समरसता,सांस्कृतिक एकता और राष्ट्रहित जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए।

खजूरी हिंदू सम्मेलन में हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य की उपस्थिति ने जनसमूह में उत्साह व जोश भर दिया।

विधायक मीणा ने कहा समाज में आपसी सद्भाव,सहयोग,नैतिक मूल्यों एवं सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करने की दिशा में ऐसे आयोजनों की महत्त्वपूर्ण भूमिका होती है।जो समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करते हैं।और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता हैं।