अनुशासन व टीमवर्क से आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है कबड्डी खेल : इंजीनियर धाकड़

BHILWARA
Spread the love


बिजोलिया (नरेश धाकड़) । धाकड़ समाज कबड्डी प्रतियोगिता सीजन-5 का समापन समारोह हरजेशपुरा स्थित कबड्डी ग्राउंड पर हर्षोल्लास के साथ आयोजित हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व जिला प्रमुख इंजीनियर कन्हैयालाल धाकड़ रहे।

धाकड़ ने कहा कि कबड्डी खेल हमें अनुशासन, टीमवर्क, धैर्य और एकाग्रता के साथ विपरीत परिस्थितियों का सामना करना सिखाता है। यह खेल न केवल शरीर को स्वस्थ व फुर्तीला बनाता है, बल्कि त्वरित निर्णय लेने की क्षमता भी विकसित करता है।



इंजीनियर धाकड़ ने समाज के युवाओं को अनुशासन, शिक्षा, राजनीतिक चेतना और सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए कहा कि खेल सामाजिक एकता का सशक्त माध्यम है। प्रतियोगिता के मंच पर सर्वजाति व सर्वधर्म के अतिथियों की उपस्थिति ने सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया। धाकड़ समाज द्वारा मंचासीन अतिथियों का पारंपरिक स्वागत किया गया।



प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में अमूल दुग्धसागर काछोला टीम ने विजय प्राप्त की, जबकि जेपी ग्रीन एग्रो सर्विस, बदनपुर उपविजेता रही।



समारोह में निवर्तमान उपप्रधान बंटी धाकड़, मांडलगढ़ केवीएसएस अध्यक्ष ओमप्रकाश जाट, सरथला सरपंच ब्रह्मलाल कंजर, श्रीनगर सरपंच रामलाल भील, श्रीनगर उपसरपंच कैलाश बलाई, निवर्तमान पंचायत समिति सदस्य रामेश्वर लाल धाकड़, पूर्व पंचायत समिति सदस्य राजेंद्र कुमार रेगर, पूर्व सरपंच भंवर धाकड़, किसान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष शंभूलाल जाट, कांग्रेस सेवादल जिला महासचिव अब्दुल सलाम रंगरेज , आयोजन समिति के मुकेश धाकड़, कैलाश धाकड़, रामेश्वर धाकड़, परमेश्वर धाकड़, सांवरिया धाकड़, राहुल धाकड़, मांगीलाल धाकड़, संतोष धाकड़, पप्पू धाकड़, नारायण धाकड़, भेरू धाकड़, रामस्वरूप धाकड़, कमलेश धाकड़, राजू धाकड़ व संतराम धाकड़ ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. एन.के. सोनी एवं मोनू धाकड़ ने किया।