भीलवाड़ा फॉकस,गजानंद जोशी
जहाजपुर,भीलवाड़ा में रविवार को आयोजित14 वी जिला स्तरीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में आरंभ फिटनेस जिम पडेर के 5 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
जिसमे सब जूनियर कैटेगिरी में निशा भाट ने गोल्ड मैडल,जूनियर कैटेगिरी में आयुष गर्ग ने गोल्ड मैडल,सीनियर कैटेगरी में खुशीराम गुर्जर ने कांस्य मेडल,और मास्टर कैटेगिरी 1 st में ओम प्रकाश भाट ने गोल्ड मैडल प्राप्त किया।

इसी के साथ गेस्ट ऑफ़ ऑनर के ख़िताब से अमित कुमार सेन को सम्मानित किया गया।


इस दौरान जिम संचालक अमित कुमार सेन ने बताया जिन खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीते है उनको स्टेट प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए उदयपुर भेजा जाएगा।














