भीलवाड़ा फोकस,गजानंद जोशी
जहाजपुर क्षेत्र के धाकड़ समाज प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार को मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक गोपीचंद मीणा के साथ ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर से शिष्टाचार भैट की। इस दौरान जहाजपुर क्षेत्र के महत्वपूर्ण विकास कार्यों हेतु सादर आमंत्रण प्रदान किया गया।


इस अवसर पर गुड्डा में GSS (सब ग्रिड) के लोकार्पण, धाकड़ समाज के छायागृह के शिलान्यास तथा रेडवास में GSS (सब ग्रिड) के शिलान्यास कार्यक्रम में पधारने का आग्रह किया।मंत्री नागर ने सभी कार्यक्रमों में दिनांक 7 फरवरी को अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान करने की सहमति दी। इस दौरान विधायक मीणा के साथ क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं धाकड़ समाज के लोग मौजूद।

