रकमा संगठन पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम उपखण्ड अधिकारी हिण्डोली को दिया ज्ञापन

BHILWARA
Spread the love


   *भिलवाड़ा फोकस/इस्लाम खान।*

हिण्डोली। अखिल राज. अधिकारी कर्मचारी माइनोरिटी एसोशिएशन ब्लाक अध्यक्ष अब्दुल रब अंसारी के नेतृत्व मे मुख्यमंत्री के नाम उपखण्ड अधिकारी हिण्डोली को ज्ञापन दिया गया।



ज्ञापन मे रकमा संगठन ने वर्तमान मे राज्य सरकार द्वारा विभिन्न विभागों मे अल्पसंख्यक कर्मचारियों के साथ भेदभावपूर्ण व्यहवार कर प्रशासनिक स्थानांतरण के नाम पर दूरदराज स्थानांतरण कर प्रताड़ित करने का विरोध करते हुए मुख्यमंत्री से इस विषय मे जांच कर उचित कार्यवाही करते हुए अल्पसंख्यक कर्मचारियों को राहत पहुंचाने की मांग की गई है।



ज्ञापन देने वालों मे रकमा पदाधिकारी संरक्षक डा. जाकिर हुसैन, जिलाध्यक्ष मोइनुद्दीन अंसारी, ब्लाक अध्यक्ष अब्दुल रब अंसारी, महिला उपाध्यक्ष शमशाद बेगम, उपाध्यक्ष कालू खां, महामंत्री शाहिद, महिला महामंत्री तमीजन बानो, संगठन सचिव अब्दुल कादिर, इमरान खान आदि सम्मिलित थे।