*फोकस भीलवाड़ा न्यूज़ बनेड़ा -परमेश्वर दमामी*
ग्राम मादेडा, ग्राम पंचायत तसवारिया, पंचायत समिति हुरड़ा, जिला भीलवाड़ा में एक वित्तीय साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के LDO श्री राजाराम बैरवा एवं क्रिसिल फाउंडेशन के रीजनल मैनेजर श्री रज़ा रहमान तथा एरिया मैनेजर श्री कृतेश उपस्थित रहे।
विशिष्ट रूप से ग्राम की सरपंच श्रीमती मैना देवी, ग्राम साथिन चन्दा देवी सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।


कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को बचत, निवेश, बैंकिंग योजनाएं, बीमा, सुरक्षित डिजिटल लेन-देन, धोखाधड़ी से बचाव तथा वित्तीय सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही यह भी बताया गया कि सरकारी लाभकारी योजनाओं से जुड़कर किस प्रकार आर्थिक रूप से सशक्त बना जा सकता है।

इसी अवसर पर हंसा रिसर्च की टीम द्वारा RBI संचालित “मनी वाइज़ – सेंटर फॉर फाइनेंशियल लिटरेसी” परियोजना का आकलन भी किया गया।
वित्तीय साक्षरता केंद्र से सेंटर मैनेजर गायत्री शर्मा, फील्ड कोऑर्डिनेटर धर्मराज गुर्जर एवं जगदीश चंद्र द्वारा ग्रामीण महिलाओं एवं पुरुषों को व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से वित्तीय योजनाओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों में वित्तीय जागरूकता बढ़ाकर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना रहा।
