मोटरसाइकिल चोरी के मामले में 18 माह से फरार आरोपी गिरफ्तार

BHILWARA
Spread the love


बिजोलिया ।
थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के पुराने मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 18 महीनों से फरार चल रहे आरोपी अजय सिंह को गिरफ्तार किया है। इससे पहले इसी प्रकरण में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की जा चुकी थी।



थानाधिकारी स्वागत पाण्डया ने बताया की बीते वर्ष 31 अगस्त को मांगीलाल शर्मा निवासी बिजौलिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी विंध्यवासिनी माताजी मंदिर, के बाहर से बाइक गायब हो गई। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।



जांच के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल बरामद की थी, जबकि फरार चल रहे आरोपी अजय सिंह पिता हनुमान सिंह राजपूत (20) निवासी लाम्बा पीपल, तालेड़ा की तलाश जारी थी। पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर अन्य वारदातों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।