*सत्यनारायण सेन गुरला*
भीलवाड़ा के गुरला क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन को लेकर गजब का उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन की तैयारियों के तहत पूरे क्षेत्र को भगवा रंग की झंडियों, बैनरों और द्वारों से सजा दिया गया है, जिससे पूरा वातावरण धर्ममय और उत्साहपूर्ण हो गया है।
आयोजन से जुड़ी प्रमुख बातें:


*उद्देश्य:* इस सम्मेलन का मुख्य ध्येय सनातन संस्कृति का संरक्षण, सामाजिक समरसता और “जात-पात की करो विदाई, हम सब हिन्दू भाई-भाई” के संदेश को प्रसारित करना है।
*कार्यक्रम:* सम्मेलन के दौरान कलश यात्रा के साथ भव्य शोभायात्रा, सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ, संतों के प्रेरक उद्बोधन और महाप्रसादी जैसे विशेष आयोजन रखे गए हैं।

जन-भागीदारी: गुरला और आस-पास के गांवों से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है, जिसके लिए कार्यकर्ताओं की टोलियां घर-घर जाकर पीले चावल बांटकर आमंत्रण दे रही हैं।
