विक्रम सिंह राठौड़
पारोली क्षेत्र के कांटी गांव में आज विकास और उत्साह का माहौल रहेगा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कांटी में नवीन कक्षा कक्ष भवन एवं प्रार्थना हॉल के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया जाएगा
इस अवसर पर जहाजपुर विधायक एवं भाजपा जनजाति मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष गोपीचंद मीणा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे और विधिवत शिलान्यास करेंगे कार्यक्रम के साथ ही ग्राम पंचायत द्वारा आयोजित कांटी प्रीमियर लीग सीजन प्रथम प्रतियोगिता खेलकूद प्रतियोगिता का समापन समारोह भी आयोजित होगा,


जिसमें प्रतिभागी टीमों को सम्मानित किया जाएगा कांटी ग्राम पंचायत प्रशासक रतन लाल बलाई ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम को लेकर समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं और क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह है ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में यह कार्यक्रम विकास की नई दिशा तय करेगा

