मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल ने डोरमेट्री भवन का किया लोकार्पण, बाल मेले का उद्घाटन कर छात्राओं को वितरित की साइकिलें

BHILWARA
Spread the love



मांडलगढ़ । विधायक गोपाल खंडेलवाल ने कस्तूरबा गांधी राजकीय आवासीय विद्यालय, सराना में समग्र शिक्षा अभियान के तहत निर्मित डोरमेट्री भवन का लोकार्पण किया। साथ ही शैक्षिक बाल मेले का विधिवत उद्घाटन कर बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छात्राओं को साइकिलों का वितरण किया गया।



इस अवसर पर विधायक खंडेलवाल ने कहा कि बालिका शिक्षा समाज की प्रगति की आधारशिला है। सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी बालिका शिक्षा से वंचित न रहे।उन्होंने विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं की सराहना करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर विकास की बात कही।



कार्यक्रम में भाजपा मांडलगढ़ ग्रामीण मंडल अध्यक्ष श्याम लाल अहिर, जिला परिषद सदस्य हरिलाल जाट, प्रतिनिधि बाबूलाल तेली, पंचायत समिति सदस्य सत्यनारायण मेवाड़ा, सराना प्रशासक संपति देवी मीणा, उप सरपंच मोडुलाल जाट, पूर्व पंचायत समिति सदस्य नारायण गुर्जर, ग्राम पंचायत सिंगोली प्रशासक राकेश आर्य,

बरूंदनी से गजेन्द्र साहू, मोटरों का खेड़ा प्रतिनिधि मूलचंद रायका, राधेश्याम सैन, नवरतन शर्मा, अशोक शर्मा, पूर्व सरपंच रामप्रसाद जाट, मनोज सनाढ्य, जगदीश शर्मा, सत्यनारायण सुथार सहित बड़ी संख्या में भाजपा जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, कार्यकर्ता, छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।