विक्रम सिंह @काछोला
काछोला महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय काछोला में राज्य सरकार की बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देने हेतु संचालित निशुल्क साइकिल वितरण योजना के अंतर्गत कक्षा 9 की छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं कार्यक्रम में छात्राओं के चेहरे पर खुशी और उत्साह साफ झलक रहा था

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि व भाजपा नेता संदीप सोनी ने बालिका शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि एक शिक्षित महिला न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे देश को संस्कारित और चरित्रवान नागरिक देती है उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और सरकार की यह योजना बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ने की दिशा में एक सराहनीय पहल है


काछोला प्रशासक रामपाल बलाई ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए विद्यालय विकास के लिए सदैव तत्पर रहने का आश्वासन दिया उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए सभी आवश्यक प्रयास किए जाएंगे

कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्या सोनिया स्वर्णकार द्वारा अतिथियों के स्वागत से हुई। इस दौरान सत्यनारायण वैष्णव, आशाराम सोनी, अध्यापक कैलाश रेगर, तेजमल, विष्णु कंवर सोनी, सरोज आचार्य, दुर्गा पारीक, अभिषेक, बालेश्वर मीणा, राजेंद्र आचार्य सहित विद्यालय स्टाफ एवं अभिभावक उपस्थित रहे कार्यक्रम के अंत में छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई
