*गोपालपुरा में छात्राओं को वितरित की साइकिलें*

BHILWARA
Spread the love


बिजौलियां,बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत आज गोपालपुरा पंचायत मुख्यालय पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोपालपुरा की कक्षा 9 की अध्ययनरत छात्राओं को साइकिलें वितरित की गई। प्रधानाचार्य कमलेश कुमार भील ने बताया की इस सत्र में अध्ययनरत नौ छात्राओं को जब साइकिलें दी गई

तो उन्होंने राज्य सरकार का आभार जताया तथा इस तरह की योजनाओं को बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने वाला बताया। दूरदराज से आने वाली छात्राओं को इसका लाभ मिल सकेगा।

वितरण समारोह में गोपालपुरा पंचायत प्रशासक अशोक धाकड़, सामाजिक कार्यकर्ता रामस्वरूप किराड़,वार्ड पंच नगजीराम किराड़ तथा अन्य लोग उपस्थित थे।