जिला न्यायालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पुष्प अर्पित कर रखा दो मिनट का मौन
भीलवाड़ा। जिला न्यायालय परिसर में अधिवक्ता स्नेह परिवार ग्रुप की ओर से पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों की स्मृति में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अधिवक्ताओं ने शहीदों की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।


इस अवसर पर अधिवक्ता पीरू सिंह गौड़, कार्यक्रम संयोजक अनिल कुमार पारीक, सूर्यप्रकाश सरगरा, बालू लाल उपाध्याय, सरिता स्वर्णकार, अनीता व्यास, नवनीत कुमावत, राजकुमार सोनी, मनोहर लाल बुनकर, रवि गोरानी, प्रताप तेली, दुर्गेश शर्मा, संजय सेन, राधेश्याम विजयवर्गीय, राघवेंद्र नाथ व्यास, राकेश जैन, संजय चतुर्वेदी, महेश सोलंकी, इम्तियाज़ अंसारी, किशोर गहलोत, सुधीर डांगी सहित अनेक अधिवक्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान भारत माता की जय” एवं वंदे मातरम् के नारों से परिसर गुंजायमान हो उठा।

अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के सचिव पीरू सिंह गौड़ ने बताया कि 14 फरवरी 2019 को पुलवामा अटैक में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षाबलों के काफिले पर आत्मघाती हमला किया गया था। इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हुए थे।
उन्होंने कहा कि 14 फरवरी को देशभर में शहीदों की स्मृति में श्रद्धांजलि दी जाती है। अधिवक्ताओं ने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों को नमन करते हुए उनके बलिदान को सदैव स्मरण रखने का संकल्प लिया।
