माजी साहब का खेड़ा मंडल के तत्वावधान में हिंदू सम्मेलन आयोजित

BHILWARA
Spread the love


बिजोलिया । रमेश गुर्जर

गोपालपुरा गांव स्थित सामुदायिक भवन में माजी साहब का खेड़ा मंडल के तत्वावधान में हिंदू सम्मेलन के निमित्त विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ की गई।



मुख्य वक्ता प्रकाश चंद्र ने सम्मेलन के उद्देश्य एवं हिंदू समाज की एकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम संयोजक पूजा जोशी ने महिलाओं एवं बच्चों के लिए संस्कार केंद्र खोलने तथा हिंदू संस्कृति और परंपराओं के पालन पर जोर दिया।



इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। कार्यक्रम के समापन पर भारत माता की आरती की गई।



अंत में शांति लाल किराड़ ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में गांव के रघुनाथ महाराज, हजारीलाल कराड़, शिवलाल, धर्मराज, राधेश्याम, सत्तू, सुगनलाल, लोकेश, अंबालाल, भागीरथ, हंसराज, गोविंद, सांवरिया, दयाराम, दिलखुश सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।