सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर कस्बे सहित सोपुरा, सालरिया, बड़ला, बनकाखेड़ा, खजीना, आकोला आदि कई गांवों में बुधवार को शाम को तेज अंधड़, बारिश के साथ ओले ने अफीम काश्तकारों को बड़ा नुकसान पहुंचा, जिससे अफीम के खेतों में अफीम की फसले आड़ी तिरछी गिर गई, जिबसे देखकर किसान मायूस हो गए और किसानों की आंखों से आंसू छलक गए ।


बुधवार शाम करीब 6 बजे सवाईपुर क्षेत्र में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश का दौर चला, इस दौरान कुछ समय तक ओले भी गिरे, जिससे अफीम सहित अन्य फसलों में भारी नुकसान हुआ, इसमें सबसे अधिक अफीम किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा, क्योंकि बुधवार को किसानों ने अफीम के डोडे के चीरा लगाया था जो इस बारिश के पानी के साथ बह गए, वहीं तेज अंधड़ के चलने से अफीम की फसल खेतों में गिर गई ।
सवाईपुर के अफीम काश्तकार सत्य प्रकाश शर्मा से जब जानकारी ली तो अपने आप को नही संभाल पाये और आंखों से आंसू छलक पड़े, वही जानकारी देते फफक पड़े कि इस फसल को अपने बच्चे की तरह संभाला, लेकिन आज वही बारिश से खराब हो गई और खेतों में आड़ी तिरछी गिर गई । इस दौरान सत्य प्रकाश शर्मा की पत्नी की भी आंखों में भी आंखों में आसूं आ गये ।

इनका ये कहना
कल शाम को हुई तेज बारिश आने में ओलावृष्टि से क्षेत्र में अफीम की फसल में नुकसान हुआ कहीं खेतों में फसल जमीदोज हो गई, अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को इसके बारे में अवगत कराया, वहीं सरकार से मांग करेंगे कि किसानों को कुछ राहत प्रदान करें ।।


बद्रीलाल तेली प्रांत अध्यक्ष अफीम किसान संघर्ष समिति
तेज बारिश अंधड़ ओलावृष्टि के चलते दस आरी के प्लाट का अधिकतर हिस्सा खेत में गिर गया, अफीम की फसल में चीरा चालू कर दिया जिससे अब परेशान हो रही की क्या करें, क्यों कि नारकोटिक्स विभाग के नियमों के अनुसार सरकार को इसका रकबा जमा करवाना पड़ेगा, सरकार से मांग हे कि किसानों को कुछ राहत प्रदान करें ।
रामकुमार जाट अफीम काश्तकार
बुधवार शाम को तेज अंधड़, बारिश के साथ ओले पड़े, जिससे अफीम की फसल गिर गई, कल जो चीरा लगाए थे वह पानी के साथ बह गए, अफीम की फसल गिरने से फसल से कुछ भी नहीं लिया जाएगा, सरकार से मांग करते हे की मुआवजा दे ।
सत्य प्रकाश शर्मा अफीम काश्तकार





