भीलवाड़ा फॉकस,गजानंद जोशी
जहाजपुर,भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने जिला प्रभारी एवं जिला पदाधिकारी की सहमति से जहाजपुर विधानसभा संयोजक पद पर जहाजपुर निवासी भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नगर अध्यक्ष भेरूलाल टांक को मनोनीत किया वही सह संयोजक कोटडी क्षेत्र के निष्ठावान कार्यकर्ता कैलाश तिवाड़ी को मनोनीत किया गया,

इस दौरान विधायक गोपीचंद मीणा ने दोनों पदाधिकारी को शुभकामनाएं देते हुए कहा आप दोनों के नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा,मजबूती और जनसेवा के कार्यों में निरंतर प्रगति मिले यही शुभेच्छा है,

आपका कार्यकाल सफल, प्रेरणादायी और जनहितकारी हो वही जहाजपुर कोटडी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने नव मनोनीत पदाधिकारीयो को नए दायित्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।







