खेत पर काम कर रही महिला से लूट का खुलासा, तिलिस्वां मेले से आरोपी गिरफ्तार

BHILWARA
Spread the love


बिजौलियां । थाना क्षेत्र में हुई खेत पर कृषि कार्य कर रही एक महिला से दिनदहाड़े सोने के जेवरात लूटने की वारदात का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में एक शातिर आरोपी को तिलिस्वां मेले की भीड़ से गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसके दो साथी अभी फरार बताए जा रहे हैं। गिरफ्तार आरोपी से पुलिस द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।



जानकारी के अनुसार 5 फरवरी को लक्ष्मीखेड़ा निवासी 55 वर्षीय नंदभंवरी अपने पति मदन धाकड़ के साथ खेत पर काम कर रही थीं। पति खेत के दूसरे छोर पर कार्यरत था, इसी दौरान बाइक पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे। महिला को अकेला देख बदमाशों ने उसे डरा-धमकाया और गले से सोने का मंगलसूत्र व मांदलिया लूटकर मौके से फरार हो गए। महिला द्वारा शोर मचाने पर जब तक उसका पति वहां पहुंचा, तब तक आरोपी भाग चुके थे।



घटना के संबंध में 17 फरवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसके बाद पुलिस ने थाना प्रभारी स्वागत पांड्या के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा मुखबिर तंत्र की सहायता से संदिग्धों की तलाश शुरू की।


जांच के दौरान सूचना मिली कि वारदात में शामिल एक युवक तिलिस्वां मेले में भीड़ का फायदा उठाकर छिपा हुआ है। इस पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मेले में दबिश दी और चिताबड़ा निवासी 24 वर्षीय नरेश उर्फ गूंगा पुत्र रामपाल कंजर को गिरफ्तार कर लिया।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने वारदात करना स्वीकार किया है। उसे न्यायालय में पेश कर 23 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अब उससे फरार दो अन्य साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है और लूटे गए जेवरात की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।


प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने वारदात करना स्वीकार किया है। उसे न्यायालय में पेश कर 23 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अब उससे फरार दो अन्य साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है और लूटे गए जेवरात की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।