शाहपुरा@(किशन वैष्णव)राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेश महामंत्री महेंद्र लखारा निजी कार्यक्रम के तहत फूलिया कला पहुंचे। इस अवसर पर संघ की उप शाखा फूलिया कला के कार्यकर्ताओं द्वारा शिष्टाचार भेंट कर उनका स्वागत किया गया।

जिला मीडिया प्रभारी हनुमान प्रसाद शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश महामंत्री से श्री कल्याण राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फूलिया कलाँ में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में तृतीय श्रेणी अध्यापकों सहित अन्य संवर्गों के स्थानांतरण, पीडी मदों के भुगतान को समय पर सुनिश्चित करने, राज्य पुरस्कृत शिक्षकों को वेतन वृद्धि देने, संविदा शिक्षकों के नियमितीकरण तथा तृतीय श्रेणी अध्यापकों सहित सभी संवर्गों की डीपीसी समयबद्ध कराने जैसे मुद्दों से अवगत कराया गया।


प्रदेश महामंत्री ने समस्याओं के समाधान हेतु सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया।
इस दौरान उप शाखा अध्यक्ष रामगोपाल मीणा, मंत्री सत्यदेव पुरोहित, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रशांत चौधरी, जिला कार्यकारिणी सदस्य चंद्र प्रकाश स्वर्णकार, महावीर प्रसाद शर्मा, बसंत नौलखा, महावीर प्रसाद जाट, महेंद्र सिंह, जिनेंद्र कुमार जैन सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महामंत्री का उपरणा पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।





