खामोर म एकबार फिर दिनदहाड़े चोरी, ताला तोड़कर चांदी के कुच्या व नकदी ले उड़े चोर।

BHILWARA
Spread the love


शाहपुरा@(किशन वैष्णव)क्षेत्र के खामोर गांव में  एक बार फिर दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है।पीड़ित महावीर गुर्जर ने बताया कि वह दोपहर करीब 12:30 बजे गोवंश के लिए चारा लेने खेत पर गया था। करीब 2 बजे वापस लौटा तो मकान के पीछे का गेट खुला हुआ मिला और कमरे का ताला टूटा हुआ था।

पास ही लोहे की सांबल पड़ी हुई थी तथा टूटा हुआ ताला जमीन पर पड़ा था।महावीर गुर्जर ने बताया कि जब वह कमरे के अंदर गया तो लोहे का छोटा बक्सा जमीन पर पड़ा मिला और उसमें रखे 5 हजार 500 रुपए चोरी हो गए तथा कमरे में पड़े कपड़े तितर-बितर थे।कमरे में कपड़ों के नीचे रखे 400 ग्राम चांदी के कुच्या गायब थे दिनदहाड़े हुई इस चोरी से क्षेत्रवासियों में दहशत का माहौल है।वही किसान के घर चोरी की वारदात से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।

किसान महावीर पुत्र मेवा गुर्जर ने बताया कि मेरी पत्नी के थे चांदी के आभूषण कुच्या,रात दिन खेतों में मेहनत कर बनाई किसान की चांदी के आभूषण चोरी हो गए।गौरतलब हैं कि सितंबर माह में इस प्रकार दिन दहाड़े किसान परिवार के घर अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम देकर लाखों रुपए के गहने और नकदी चोरी हुई थी तथा पूर्व में लाखों की सोने चांदी के गहनों की 3 से 4 वारदातों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।