27वें सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियां शुरू, 4 अप्रैल को पूर्व विधायक विवेक धाकड़ की प्रतिमा का अनावरण

BHILWARA
Spread the love


बिजौलिया (नरेश धाकड़)। ऊपरमाल आदर्श धाकड़ समाज के 27वें सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों को लेकर आदर्श धाकड़ विद्यापीठ सीनियर सेकंडरी स्कूल प्रांगण में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सम्मेलन की व्यवस्थाओं के साथ-साथ आगामी 4 अप्रैल को मांडलगढ़ के पूर्व विधायक स्वर्गीय विवेक धाकड़ की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम पर भी विस्तार से चर्चा की गई।



सम्मेलन कमेटी के अध्यक्ष ओंकारलाल धाकड़ की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विवेक सुषमा धाकड़ स्मृति चेरिटेबल ट्रस्ट की चेयरमैन दीपशिखा धाकड़ सहित समाज के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। बताया गया कि 26 अप्रैल को आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन के लिए अब तक 15 जोड़ों का पंजीयन हो चुका है।



बैठक में सम्मेलन को सफल बनाने हेतु विभिन्न व्यवस्थाओं पर निर्णय लिए गए तथा प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।