बिजौलिया (नरेश धाकड़)। सावललाल पुरोहित धार्मिक एवं पूर्त न्यास तथा नन्दू बाई सूरज बाई धार्मिक एवं पूर्त न्यास के तत्वावधान में नगर के नटराज हॉस्पिटल, में रविवार को निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 136 रोगियों की विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जांच कर उन्हें निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं।

शिविर का शुभारंभ सुबह 11 बजे किया गया। विभिन्न रोगों की जांच एवं परामर्श के साथ नेत्र रोगियों की विशेष जांच की गई। जांच के दौरान तीन रोगियों को ऑपरेशन योग्य पाया गया, जिनका कोटा स्थित सुधीर गुप्ता आई हॉस्पिटल में ट्रस्ट के सहयोग से निःशुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा।


इस अवसर पर न्यासी कमलेश सनाढ्य, भवानी शंकर शर्मा, पूर्व विधायक बद्री प्रसाद गुरुजी, डॉ. दुर्गा शंकर मेहर सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।





