बिजोलिया में फिर पटरी पर लौटे विकास कार्य, सड़क निर्माण को मिली रफ्तार

BHILWARA
Spread the love


बिजोलिया (नरेश धाकड़ )। कस्बे में पिछले कुछ समय से रुके पड़े विकास कार्यों ने एक बार फिर गति पकड़ ली है। नगर पालिका द्वारा कराए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों को दोबारा शुरू कर दिया गया है, जिससे स्थानीय नागरिकों ने राहत की सांस ली है।

नगर के रोडवेज बस स्टैंड पर चल रहा निर्माण कार्य भी पिछले कुछ दिनों से ठप पड़ा था, जिसके कारण स्थानीय व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब पालिका ने पुनः कार्य प्रारंभ कर दिया है और निर्माण कार्य में तेजी देखी जा रही है।



विंध्यवासिनी शक्तिपीठ से मेवाड़ा गेस्ट हाउस तक बनने वाला निर्माण वापस शुरू हुआ है ।

इसी प्रकार पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाए जा रहे मंदाकिनी मंदिर क्षेत्र में अधूरा छोड़ा गया सड़क निर्माण भी फिर से शुरू हो गया है। लंबे समय से यहां सड़क अधूरी पड़ी होने से श्रद्धालुओं व आसपास के निवासियों को आवागमन में दिक्कत हो रही थी। अब निर्माण कार्य दोबारा शुरू होने से लोगों को जल्द ही बेहतर सड़क सुविधा मिलने की उम्मीद है।

वहीं पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाए जा रहे मालीपुरा चौराहे से केसरगंज कट तक बन रही सड़क का काम भी पुनः प्रारंभ हो गया है। यह मार्ग नगर के प्रमुख मार्गों में से एक है, जहां प्रतिदिन भारी आवाजाही रहती है। सड़क निर्माण पूरा होने के बाद यातायात व्यवस्था सुचारू होने की संभावना है।



गौरतलब है कि भीलवाड़ा फोकस द्वारा पिछले कई दिनों से आमजन की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जा रहा था। लगातार खबरों के माध्यम से रुके विकास कार्यों को लेकर जनप्रतिनिधियों और प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया गया, जिसके बाद अब कार्यों में फिर से गति देखने को मिल रही है।