सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- जिला स्पेशल टीम व पुलिस ने सवाईपुर पुलिस चौकी के पास अवैध बजरी खनन पर कार्रवाई करते हुए, एक डंपर को जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया । डीएसटी टीम ने डंपर व चालक को बड़लियास थाना पुलिस को सौंपा । बड़लियास थाना एएसआई गोपाल सिंह ने बताया कि डीएसटी टीम व पुलिस ने सोमवार रात्रि को आकोला रोड से एक डंपर अवैध बजरी परिवहन करता दिखाई दिया, जिसको रोकना का प्रयास किया, इस पर चालक डंपर को नेशनल हाईवे से भीलवाड़ा की तरफ ले गया ।

वहीं चालक ने सवाईपुर पुलिस चौकी के पास डंपर से बजरी खाली करने का प्रयास किया, इस पर डीएसटी व पुलिस ने अवैध बजरी भरे डंपर व चालक रतन पिता देवीलाल नाथ निवासी चमनपुरा, बनेड़ा को गिरफ्तार किया । बड़लियास थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की । इस कार्रवाई से क्षेत्र के बजरी माफियों में हड़कंप सा मच गया ।।
बजरी माफियों का साहस, पुलिस चौकी के पास बजरी खाली करने का प्रयास

सोमवार मध्य रात्रि को डीएसटी टीम व पुलिस ने की कार्रवाई करते हुए एक डंपर को जब्त किया । इस कार्रवाई से बचने के लिए डंपर चालक ने सवाईपुर पुलिस चौकी से महज कुछ दुरी पर ही अवैध बजरी से भरे डंपर को खाली करने का प्रयास करने लगा, लेकिन पीछे से आई डीएसटी व पुलिस ने डंपर सहित चालक को गिरफ्तार किया । हाईवे कुछ बजरी बिखर गई ।

