सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर क्षेत्र के रेण गांव के पास बनास नदी में आज बुधवार अल सुबह जिला स्पेशल टीम अवैध बजरी खनन पर कार्रवाई करते हुए, सात ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त किया । डीएसटी टीम ने जब्त ट्रैक्टरों को बड़लियास थाना पुलिस को सौंपा ।

बड़लियास थाना एएसआई गोपाल सिंह ने बताया कि डीएसटी टीम ने बुधवार अल सुबह रेण के पास बनास नदी में दबिश दी, जहां जहां अवैध बजरी खनन करते सात ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त किया । डीएसटी टीम ने इसकी जानकारी बड़लियास थाना पुलिस को दी । डीएसटी टीम की इस कार्रवाई से क्षेत्र के बजरी माफियों में हड़कंप सा मच गया ।।

