वीडियो न्यूज़ :पडेर में बाईपास की मांग को लेकर क्षेत्र वासियों ने दिया,केंद्रीय परिवहन मंत्री के नाम ज्ञापन

BHILWARA
Spread the love



भीलवाड़ा फॉकस,गजानंद जोशी
जहाजपुर,पडेर क्षेत्र से निकल रहे नेशनल हाईवे148डी पर फोरलेन,रोड चौड़ाइकरण को लेकर क्षेत्र वासियों का विरोध जारी है,इसी क्रम में आज दोपहर 1बजे क्षेत्र से बाईपास निकालने की मांग को लेकर,क्षेत्र वासियों द्वारा केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के नाम उप तहसील कार्यालय मे नायब तहसीलदार पण्डेर को ज्ञापन दिया गया,इस दौरान एन एच148डी प्रभावित संघर्ष समिति के सदस्यो द्वारा पूर्व में भी जहाजपुर एसडीएम को विज्ञापन दिया गया था

वहीं स्थानीय जनप्रतिनिधि को भी बाईपास की मांग को लेकर अवगत करवाया गया है,स्थानीय निवासी लोकेश शर्मा ने बताया पडेर में मार्केट को बचाने के लिए बाईपास की सख्त आवश्यकता है,अगर गांव में होकर फोर लाइन निकलती है तो लोगों को काफी नुकसान होगा,इस दौरान मंदिर,धर्मशाला,मकान,दुकान सहित पूरा मार्केट बर्बाद होगा जो लंबे समय तक पनप नहीं पाएगा वही कैलाश चंद्र तिवारी ने बताया पहले भी नेशनल हाईवे बनने के दौरान रोड को स्थानीय बस्ती से काफी ऊंचा कर दिया गया जिस कारण आज तक लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है बारिश के समय में घरों में पानी भरता है,वही राजमल माली ने बताया सभी ग्रामीणों की सरकार से बाईपास निकालने की मांग हैं,

अगर सरकार द्वारा क्षेत्र वासियों की मांग के अनुरूप कार्य नहीं होता है तो क्षेत्र वासि आंदोलन की रूपरेखा अपनाने को मजबूर होंगे,इसी दौरान व्यापारी रामबाबू शर्मा ने बताया पडेर में फोर लाइन की आवश्यकता नहीं है अगर सरकार बनना चाहती है तो पंडेर से बाहर बाईपास निकाले,यहां के व्यापारियों के रोजगार को नष्ट ना करें,क्षेत्र वासियों की मांगे नहीं मानने पर आगामी चुनावो का बहिष्कार किया जाएगा।