बिजोलिया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तिलस्वा में राज्य सरकार की योजना के तहत साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की कक्षा-9 की छात्राओं को 27 साइकिलें वितरित की गईं। साइकिलें प्राप्त कर छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धनश्याम पाराशर तथा सहकारी समिति व्यवस्थापक देबीलाल गोस्वामी रहे। अतिथियों ने छात्राओं को साइकिलें सौंपते हुए कहा कि यह योजना बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने और विद्यालय तक उनकी नियमित पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है।

कार्यक्रम में महेश कुमार, मोहनलाल धाकड़ , अजय शर्मा, अरविन्द धाकड़, मनोज मीणा, शंभूलाल धाकड़, बाबूलाल बलाई सहित विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
