भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा “भारत बाल्टिक संसदीय मैत्री समूह” का सदस्य नियुक्त किया गया।
सांसद प्रवक्ता विनोद झुरानी ने बताया कि बाल्टिक में मुख्यतः एस्तोनिया, लात्विया तथा लिथुआनिया देश आते हैं। बाल्टिक देशों का प्राथमिक उद्देश्य अपनी स्वतंत्रता, सुरक्षा और आर्थिक स्थिरता को बनाए रखना है।

सदस्यों को सुरक्षा और रक्षा ,ऊर्जा स्वत्रंता, आर्थिक और डिजिटल एकीकरण व विदेश नीति जैसे विषयों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साझा करने होंगें।
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत और अन्य देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए संसदीय मैत्री समूहों के गठन का प्रस्ताव रखा था। इस श्रृंखला में 60 देशों के साथ मैत्री समूह की घोषणा की गई ।

इसी क्रम में भीलवाडा सांसद अग्रवाल को बाल्टिक समूह का सदस्य नियुक्त किया गया। अग्रवाल की नियुक्ति से भीलवाड़ा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है सभी कार्यकर्ताओं ने सांसद अग्रवाल को एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करने पर बधाई दी ।
