शाहपुरा@(किशन वैष्णव)भीम उनियारा राष्ट्रीय राजमार्ग 148 डी पर अल सुबह 5 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।हादसे में 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए,हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए।जानकारी के अनुसार भीम उनियारा राष्ट्रीय राजमार्ग 148 डी पर फुलिया कलां थाना क्षेत्र के बडला चौराहे के निकट स्थित जगदम्बा होटल पर खड़े ट्रक में ब्रेजा कार घुस गई।


प्रथम दृष्टया जानकारी में आया कि शाहपुरा की तरफ से आ रही कार में 2 युवक सवार थे।हादसे में सांवर लाल पुत्र संतोष पूरी नींवासी बावड़ी तथा छोटू लाल पुत्र रोडू बेरवा निवासी सूरजपुरा टोड़ा गंभीर रूप से घायल हो गए,एक युवक के सिर में गंभीर चोटे आई तथा दूसरे के दोनों पांव टूट गए।प्रथम दृष्टया कार सवार चालक को नींद की जपकी आने से हादसा होने की जानकारी सामने आई है।सूचना पर फुलिया कलां से एंबुलेंस चालक बाबू लाल तेली एवं ईएनटी शांति लाल मौक पर पहुंच तथा दोनों घायलों को गुलाबपुरा चिकित्सालय पहुंचाया।जहां से गंभीर होने पर भीलवाड़ा जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

