कांग्रेस का जिला स्तरीय सर्वोदय संकल्प शिविर का आयोजन 28 से , शिविर में भाग लेंगे सैकड़ो कार्यकर्ता

BHILWARA
Spread the love


भीलवाड़ा । कांग्रेस के राजीव गाँधी पंचायती राज संगठन के तत्वावधान में दो दिवसीय पूर्ण आवासीय “सर्वोदय संकल्प शिविर” का आयोजन 28 फरवरी से 1 मार्च तक शहर में किया जा रहा है। इस शिविर में जिला अध्यक्ष श्याम लाल गुर्जर के नेतृत्व में जिले के विभिन्न ब्लॉक से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भागीदारी रहेगी।



शिविर का आयोजन शहर स्थित हर्ष पैलेस में किया जाएगा। कार्यक्रम में संगठन की मजबूती, पंचायतीराज संस्थाओं में जनभागीदारी, बूथ स्तर तक सशक्त संरचना निर्माण तथा आगामी रणनीतियों पर विस्तार से मंथन होगा।



बिजोलिया ब्लॉक अध्यक्ष विजय तिवाड़ी ने बताया कि ये शिविर जिले में पहली बार आयोजित हो रहा है, जिसमें सभी ब्लॉकों के पदाधिकारी एवं सक्रिय कार्यकर्ता भाग लेंगे। तिवारी ने कहा कि शिविर में संगठन विस्तार, ग्रामीण विकास मुद्दों, सामाजिक समरसता और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने की कार्ययोजना तैयार की जाएगी।