जिला अभिभाषक संस्था की “एनवायरनमेंट एंड कोर्ट अवेयरनेस कमेटी” में एडवोकेट नरेंद्र सिंह राठौड़ सदस्य नियुक्त

BHILWARA
Spread the love

भीलवाड़ा जिला अभिभाषक संस्था द्वारा न्यायालय परिसर में पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से “एनवायरनमेंट एंड कोर्ट अवेयरनेस कमेटी” का गठन किया गया है। गठित समिति में अधिवक्ता नरेंद्र सिंह राठौड़ को सदस्य मनोनीत किया गया है।


संस्था अध्यक्ष एडवोकेट उम्मेद सिंह राठौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि समिति न्यायालय परिसर में नियमित वृक्षारोपण, स्वच्छता निरीक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेगी। समिति का उद्देश्य न्यायालय परिसर को हरित, स्वच्छ एवं अनुकरणीय बनाना है। संस्था उपाध्यक्ष महिपाल सिंह राणावत महासचिव पंकज दाधीच कोषाध्यक्ष रवि गोरानी सह सचिव आदित्य सिंह चौहान द्वारा समिति में अधिवक्ता सुरेश व्यास, रामेश्वर लाल जाट, विशाल गौतम, महावीर प्रसाद जांगिड़, हसन खान एवं सुश्री बीनू कुमारी टांक को  सदस्य बनाया गया है।


एडवोकेट नरेंद्र सिंह राठौड़ ने समिति में मनोनीत किए जाने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे न्यायालय परिसर की स्वच्छता एवं हरित वातावरण बनाए रखने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे तथा अधिवक्ताओं एवं आमजन को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे।