एमडीआर सड़क निर्माण के दौरान खुदाई में टूटी लाइन शिफ्टिंग कार्य 5 माह से अटका हुआ था..
फुलिया कलां@(किशन वैष्णव) ग्राम पंचायत खामोर के राजस्व गांव कल्याणपुरा के बाशिंदे पिछले 5 महीने से प्यासे मरने को मजबूर हैं।कंवलियास से केरोट एम डी आर सड़क निर्माण कार्य के दौरान चंबल की लाइन टूट गई थी जिसे 5 माह तक शिफ्टिंग कर दुरस्त नहीं किया गया।

जिससे लंबे समय से बंद पड़ी चंबल जलापूर्ति को लेकर ग्रामवासी परेशानी झेलने को मजबूर हो रहे थे।दूरदराज से हैंडपंप एवं कुआं बावड़ी से पानी लाने को मजबूर थे तथा दूषित एवं निश्वाद पानी पीने को मजबूर थे। 5 महीने से चंबल के पानी को तरस रहे कल्याणपुरा गांव के लोग शीर्षक से गांव की समस्या को प्रभावी ढंग से उठाया जिसके बाद आखिरकार विभाग सक्रिय हो गया है।



पाइपलाइन डालने के लिए मौके पर खुदाई का कार्य शुरू कर दिया गया है।गुरुवार को पाइप खामोर पहुंच गए।जानकारी के अनुसार के खबर प्रकाशित होने के बाद उच्च अधिकारियों ने संज्ञान लिया,समस्या समाधान को लेकर विभागीय बैठक हुई ओर जनसमस्या के जल्द समाधान करने पर विचार विमर्श हुआ।जिसके दूसरे दिन ठेकेदार मौके पर पहुंचा और पाइप मंगवाए तथा खुदाई प्रारंभ हुई।

