श्री प्रताप सिंह बारहठ महाविद्यालय की छात्राओं ने किया शैक्षिक भ्रमण..

BHILWARA
Spread the love



गांछा बस्ती में पहुंचकर निराश्रित परिवारों की सामाजिक एवं आर्थिक समस्याओं को नजदीक से समझा..

शाहपुरा@(किशन वैष्णव)श्री प्रताप सिंह बारहठ राजकीय महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में राजस्थान राज्य महिला नीति की विभिन्न गतिविधियों के अन्तर्गत प्राचार्य डाॅ. पुष्कर राज मीणा के निर्देशन में छात्राओं ने शाहपुरा की गांछा बस्ती में निराश्रितों की सामाजिक एवं आर्थिक समस्याओं को जानने एवं समझने हेतु शैक्षिक भ्रमण किया। महिला प्रकोष्ठ संयोजक डाॅ. ऋचा अंगिरा ने इस भ्रमण के दौरान ही छात्राओं को विभिन्न समाजिक समस्याओं एवं विभिन्न संस्थानों जैसे वृद्धा आश्रम, अनाथ आश्रम आदि के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान कर समाजिक समस्याओं के प्रति सहानुभूतिपूर्ण एवं सहायतापूर्ण दृष्टिकोण विकसित करने का प्रयास किया, साथ ही उन्होनें व्यवहारिक दृष्टिकोण से उनकी समस्याओं को समझकर उनके समाधान के उपाय भी सुझाएं।

श्रीमती जूबेदा बानू ने षिक्षा की उपयोगिता के बारे में बताते हुए सभी से बच्चों को विद्यालय भेजने की अपील की। छात्राओं ने निराश्रितों से परस्पर संवाद करते हुए उनकी समाजिक समस्याओं को समझा। इस अवसर पर फल एवं बिस्कीट का वितरण भी किया गया। इसके पश्चात् महाविद्यालय में ग्रामीण विकास एवं ग्रामीण क्षेत्र में छात्राओं का संवावलम्बल विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया।

जिसमें महिला प्रकोष्ठ संयोजक डाॅ. ऋचा अंगिरा ने ग्राम पंचायत के संगठन एवं कार्यो पर प्रकाष डालते हुए इसकी ग्रामीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका पर बात की, साथ ही ग्रामीण विकास में महिलाओं की भूमिका पर चर्चा की। डाॅ़ अनिल श्रोत्रिय ने ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं के नेतृत्व, रोजगार के अवसर एवं राजनीतिक प्रक्रिया एवं राजनीतिक संस्थाओं में महिलाओं की भागीदारी से ग्रामीण विकास के विषय में बात की। अध्यक्षीय उद्बोधन में डाॅ़ पुष्कर राज मीणा ने बताया कि महिला सषक्तिकरण से ही राष्ट्र की उन्नती संभव है। उन्होनें छात्राओं को सदैव जागरुक रहने एवं आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया।   कार्यक्रम के अन्त में महिला प्रकोष्ठ सदस्य श्रीमती नेहा जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम मे सभी संकाय सदस्य उपस्थित रहे।