एकादशी पर खामोर चारभुजा नाथ मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़,महिलाओं ने मनाया भक्ति-रंग का फागोत्सव…

BHILWARA
Spread the love


ठाकुर संग खेली होली,हलवा एवं पंचामृत का भोग लगाया।

शाहपुरा@(किशन वैष्णव )एकादशी के पावन अवसर पर खामोर के चारभुजा नाथ मंदिर में ठाकुर जी संग होली खेलकर महिलाओं ने फागोत्सव धूमधाम से मनाया।

मंदिर परिसर में भक्तों की आवाजाही बनी रही,लेकिन जैसे ही एक समान पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं का समूह मंदिर पहुंचा,पूरा वातावरण भक्तिमय ऊर्जा से सराबोर हो गया। मंदिर को पुष्पमालाओं, रंगोली और विशेष सजावट से सुसज्जित किया गया।

ठाकुर जी का आकर्षक और मनमोहक श्रृंगार किया गया।विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं  द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत की गई। धूप-दीप,मंत्रोच्चार और आरती के बीच महिलाओं ने  फलाहार के साथ विशेष भोग चढ़ाया,जिसमें स्वादिष्ट हलवा, काजू, बादाम, दाख तथा घी, दूध, दही, शहद और शक्कर से निर्मित पंचामृत अर्पित किया गया। अनीता वैष्णव ने बताया कि श्रद्धालुओं ने परिवार और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। महिलाओं ने ठाकुर जी को गुलाल अर्पित कर श्रद्धा भाव से होली खिलाई। इसके बाद एक-दूसरे को रंग लगाकर प्रेम, सौहार्द और एकता का संदेश दिया गया।

डीजे की मधुर धुनों पर पारंपरिक फागोत्सव बधाई गीत गूंजे,फागोत्सव कार्यक्रम में महिलाएं बधाई गीत गाती हुई नाचती नजर आई।एकता जोशी ने बताया कि यह आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान भर नहीं रहा, बल्कि सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक परंपरा और नारी शक्ति के सशक्त प्रदर्शन का प्रतीक बन गया। एकादशी का यह विशेष फागोत्सव श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक आनंद, सामूहिक उत्साह और सांस्कृतिक गौरव का अविस्मरणीय अवसर बनकर यादगार हो गया। वही फाल्गुन माह की विशेष रंग की साड़ी में दिखाई दी महिलाएं। में एकता जोशी, अनीता वैष्णव, सुमन व्यास, किरण शर्मा, सीता शर्मा, कविता वैष्णव, मंजू वैष्णव, गुड्डी देवी बाल्दी, रानी पाराशर, अंजली शर्मा,मंजू व्यास,मंजू पाराशर,लालता शर्मा,शांति पाराशर सहित अनेक महिलाओं की सहभागिता रही।