*मॉडल स्कूल बनेड़ा में नवीन प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ*

BHILWARA
Spread the love

*फोकस भीलवाड़ा न्यूज़ बनेड़ा -परमेश्वर दमामी*


स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल बनेड़ा (अंग्रेजी माध्यम, Central Board of Secondary Education) में सत्र 2026-27 हेतु कक्षा 1 से 9 तक प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है। संस्थाप्रधान भरत देव धाभाई ने बताया कि आवेदन फॉर्म 06 मार्च से 16 मार्च 2026 तक भरे जाएंगे तथा 19 मार्च 2026 तक आवेदकों की सूची निर्धारित की जाएगी।


यदि सीटों से अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं तो 23 मार्च 2026 को लॉटरी प्रक्रिया द्वारा चयन किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों के प्रवेश फॉर्म 25 से 30 मार्च 2026 तक भरे जाएंगे। नियमित कक्षाएं 01 अप्रैल 2026 से प्रारम्भ होंगी।


संस्थाप्रधान ने अभिभावकों से अपने पुत्र/पुत्री का समय पर प्रवेश कराने का आग्रह किया