*रोडवेज व्यवस्था सुधारने की मांग, ग्रामीणों ने  कई बारकी  उच्च अधिकारियों से शिकायत पर व्यवस्था अब भीजब की तस*

BHILWARA
Spread the love



*फोकस भीलवाड़ा न्यूज़ बनेड़ा -परमेश्वर दमामी*

कस्बे में रोडवेज बसों की अनियमित आवाजाही को लेकर ग्रामीणों ने एकजुट होकर आवाज उठाई है। बसों के बाईपास से सीधे निकल जाने और निर्धारित बस स्टैंड पर सवारियां नहीं बैठाने की शिकायतों के बाद क्षेत्रवासियों ने संबंधित विभाग को की कई बार ज्ञापन सौंपकर व्यवस्था सुधार की मांग की। मगर व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ है।


ग्रामीणों का कहना है कि शाहपुरा जाने वाली बसें कई बार स्थानीय स्टैंडों पर नहीं रुकतीं, जिससे यात्रियों, विद्यार्थियों और महिलाओं को विशेष परेशानी उठानी पड़ती है।


ज्ञापन में मांग की गई है कि बसों का नियमित संचालन सुनिश्चित किया जाए तथा सभी अधिकृत स्टैंडों पर सवारियों को चढ़ाने-उतारने के निर्देश सख्ती से लागू किए जाएं।
ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन शीघ्र सकारात्मक कदम उठाकर आमजन को राहत प्रदान