*शाहपुरा जिला बहाल करो संघर्ष समिति द्वारा मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार शाहपुरा को सोंपा 9 वां स्मरणपत्र*
शाहपुरा का जिले का दर्जा समाप्त करने के विरोध में 28 फरवरी को संपूर्ण शाहपुरा बंद रखकर ब्लैक डे बनाया । शाहपुरा जिला बहाल करो संघर्ष समिति महासचिव कमलेश मुंडेतिया ने बताया कि शाहपुरा जिला बहाल करो संघर्ष समिति शाहपुरा द्वारा शाहपुरा को वापस जिले का दर्जा दिलाने की मांग लेकर 28 फरवरी ब्लैक डे पर स्वैच्छिक संपूर्ण शाहपुरा बंद आह्वान किया



जिसमें शाहपुरा के समस्त व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान स्वैच्छिक रूप से बंद रखकर शाहपुर जिले की मांग का समर्थन दिया और ऐतिहासिक रूप से संपूर्ण शाहपुरा बंद सफल रहा । सुबह से ही शाहपुरा के बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा और सभी प्रतिष्ठान बंद रहे । शाहपुरा का जिले का दर्जा छीनने से व्यापारियों एवं आमजन में आक्रोश रहा। शाहपुरा जिले की बहाली की मांग को लेकर शाहपुरा जिला बहाल करो संघर्ष समिति अध्यक्ष दुर्गा लाल राजोरा सयोंजक रामप्रसाद जाट के नेतृत्व में 28 फरवरी को दोपहर महलों के चौक बालाजी की छतरी से हाथों पर काली पट्टीया बांधकर काले झंडे लेकर वाहन रैली के रूप में शांतिपूर्ण नारेबाजी प्रदर्शन करते हुए संघर्ष समिति के सदस्य व्यापारी एवं आमजन उपखंड कार्यालय पहुंचे ओर नायब तहसीलदार शाहपुरा रामप्रसाद बलाई को मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम 9 वा स्मरण पत्र सौपकर वादा याद दिलाया।

संघर्ष समिति अध्यक्ष दुर्गा लाल राजोरा ने बताया कि आज से करीब 9 माह पूर्व में संघर्ष समिति और मुख्यमंत्री की जयपुर में शाहपुरा विधायक की मौजूदगी में वार्ता हुई और शाहपुरा को वापस जिला बनाने का सकारात्मक आश्वासन मिला था । परन्तु सरकार ने 9 माह बीतने के बाद भी शाहपुरा को वापस जिले का दर्जा नहीं दिया जिससे आमजन में आक्रोश है। संघर्ष समिति जनता से किये वादों के लिए कटिबद्ध है । शाहपुरा जिला आंदोलन शाहपुरा जिला बहाल होने तक निरंतर जारी रहेगा। शाहपुरा जिला बहाल करो संघर्ष समिति
संयोजक रामप्रसाद जाट ने बताया कि शाहपुरा के व्यापारियों एवं आमजन ने संघर्ष समिति पर भरोसा जताया है जिसे संघर्ष समिति हर हाल में पूरा करने के लिए आंदोलन को मजबूत करेगी और शाहपुरा का जिले का अधिकार लेकर रहेंगे ।


ब्लैक डे पर वाहन रैली एवं 9 वा स्मरणपत्र देने के अवसर पर शाहपुरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष बालमुकुंद तोषनीवाल शाहपुरा जिला बहाल करो संघर्ष समिति अध्यक्ष दुर्गा लाल राजोरा संयोजक रामप्रसाद जाट सहसंयोजक सूर्य प्रकाश ओझा महासचिव कमलेश मुंडेतिया संरक्षक सत्यनारायण पाठक अजय मेहता हाजी उस्मान मोहम्मद छिपा राजेंद्र पांडे कोषाध्यक्ष उदय लाल बेरवा सहकोषाध्यक्ष प्रवीण पारीक सहसचिव नूर मोहम्मद रंगरेज उर्फ छोटू दलीचंद खटीक प्रचार प्रसार मंत्री मदनलाल कंडारा संघर्ष समिति सदस्य रमेश सेन संदीप जीनगर सुनील मिश्रा वरिष्ठ अधिवक्ता त्रिलोकचंद नौलखा योगेंद्र सिंह भाटी अरविंद सिंह चौहान मोहम्मद अखिल व्यास शरीफ सोहेल खान सुनील गुर्जर अभय गुर्जर रमेशचन्द्र मालू दुर्गा लाल जोशी ओम प्रकाश सिंधी रविशंकर उपाध्याय रामस्वरूप खटीक रामस्वरूप टेपन मुकेश खारोल सीताराम खारोल युसूफ फकीर विनीत बुनकर अभिषेक सोनी विजय टेलर सुभाष व्यास श्याम लाल गुर्जर सब्जी मंडी संघ के अध्यक्ष सत्यनारायण खटीक सहित किराना व्यापारी कपड़ा व्यवसायी रेडीमेड वस्त्र व्यवसायी व्यापारी मोबाइल व्यवसायी ओ ऑटोमोबाइल व्यापारी चाय की थड़ी वाले सब्जी वाले गन्ने की चरखी वाले फुटकर व्यापारियों सहित कई अन्य व्यापार करने वाले दुकानदार एवं आमजन मौजूद रहे।

