*पीएम मोदी की ऐतिहासिक सभा में भीलवाड़ा से हजारों कार्यकर्ताओं व लाभार्थियों ने दर्ज कराई रिकॉर्ड उपस्थिति*

BHILWARA
Spread the love


*जिलाध्यक्ष मेवाड़ा बोले- “कार्यकर्ताओं में भरा नया जोश”*

भीलवाड़ा, 28 फरवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अजमेर के कायड़ विश्राम स्थली में आयोजित ऐतिहासिक आमसभा में भीलवाड़ा जिले से जनसैलाब उमड़ पड़ा।भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, सांसद दामोदर अग्रवाल, विधायक उदयलाल भडाना, लादूलाल पीतलिया, लालाराम बैरवा, जब्बरसिंह सांखला, गोपीचंद मीणा, गोपाल खंडेलवाल, अशोक कोठारी, पूर्व सांसद सुभाष बहेडिया, पूर्व मंत्री कालूलाल गुर्जर, पूर्व विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी सहित जिलेभर के जनप्रतिनिधियों ने रैली में सहभागिता दर्ज कराई।



जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया ने बताया कि जिले के सातों विधानसभा क्षेत्रों और सभी 39 मंडलों से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के लाभार्थी बसों और निजी वाहनों के माध्यम से अजमेर पहुंचे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने के बाद कहा कि उनका मार्गदर्शन हम सभी के लिए पाथेय है। भीलवाड़ा से उमड़ा जनसैलाब इस बात का प्रमाण है कि जनता मोदी की गारंटियों पर अटूट विश्वास करती है। प्रधानमंत्री जी के संबोधन से बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को जो ‘बूस्ट’ और मंत्र मिला है, वह आने वाले समय में जिले के कोने-कोने तक विकास की मशाल को और तेज करेगा।



वहीं पीएम मोदी के ओजस्वी मार्गदर्शन और विकसित भारत के संकल्प ने कार्यकर्ताओं में अभूतपूर्व ऊर्जा भर दी। सभा से लौटते वक्त कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। प्रधानमंत्री के विजन और गरीब कल्याण की योजनाओं के प्रति जनता का विश्वास इस विशाल उपस्थिति के रूप में स्पष्ट नजर आया। आमसभा में भीलवाड़ा जिले से  जिला एवं मंडल पदाधिकारी, मोर्चा व प्रकोष्ठों के अध्यक्ष और बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।