बिजोलिया में ग्रहण के चलते बदली फूलडोल महोत्सव की तिथि , 4 को मनाया जाएगा महोत्सव

BHILWARA
Spread the love


बिजोलिया । श्री चारभुजा नाथ बड़ा मंदिर में आयोजित होने वाला भगवान श्री चारभुजा नाथ का फूलडोल महोत्सव इस बार निर्धारित तिथि से एक दिन बाद मनाया जाएगा।



पंडित शांतिलाल जोशी ने बताया कि  उत्सव पूर्व में 3 मार्च को आयोजित होना तय था, लेकिन उस दिन ग्रहण होने के कारण मंदिर के कपाट बंद रहेंगे। धार्मिक परंपराओं के अनुसार ग्रहण काल में पूजा-अर्चना व उत्सव कार्यक्रम नहीं किए जाते, इसलिए तिथि में परिवर्तन किया गया है।



अब भव्य फूलडोल महोत्सव 4 मार्च, बुधवार को सायं 7 बजे से मंदिर परिसर से श्रद्धा और उत्साह के साथ प्रारंभ होगा। आयोजन को लेकर मंदिर मंडल ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।